Wednesday, December 5, 2018

बुध्द ना होते तो ज्ञान ना मिलता , भीम ना होते तो सम्मान ना मिलता !
रोशनी जीवन की
***************

बुध्द ने हमको ज्ञान दिया है
भीम ने दिया है जीवन।।।।

कैसे कहू और कैसे सुनाऊ
बुध्द और भीम का कैसा था जीवन

एक ने अपना जीवन खोकर
ज्ञान से हमको कर दिया रोशन

और एक ने दिया है जीवन
दोनों को कैसे मैं भुला दू

एक है भाग्य तो दूसरा भगवान
और दिया हमको अब जीवन

हम सब कितने थे लाचार
भीम ने दिए सारे अधिकार

और बताई राह बुध्द की
कौन है ईश्वर द दिया ज्ञान

बुध्द ने हमको ज्ञान दिया है
भीम ने दिया है जीवन

क्यूँ पाखंडवाद बतलाते हमको
जातिवाद सिखलाते हमको

बुध्द ना होते तो ज्ञान ना मिलता
भीम ना होते तो सम्मान ना मिलता

आज रोशनी मिली है जिनको
याद नही है भीम जी उनको


पाखंडवाद को तक़दीर बताते
क्यों नही उनकोभीम याद आते

बुध्द ने हमको ज्ञान दिया है
और भीम ने दिया है जीवन

मिलती ना कोई राह अगर तब
नही होता संविधान अगर तब

त्याग और बलिदान ना करते
भीम अगर संविधान ना लिखते

नारी को सम्मान ना मिलते
और समान अधिकार ना मिलते



*सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी*

प्र.1- विश्व का सबसे वैज्ञानिक धर्म कौनसा है?

*उ.- बौद्ध धर्म*

प्र.2- बौद्ध धर्म की शुरुआत किसने की ?

*उ.- तथागत बुद्ध ने*

प्र.3- तथागत बुद्ध के माता-पिता का नाम क्या था ?

*उ.- महामाया और शुद्धोधन*

प्र.4- तथागत बुद्ध के बचपन का नाम क्या था ?

*उ.- सिद्धार्थ*

प्र.5. सिद्धार्थ किस राज्य के राजकुमार थे ?

*उ.- कपिलवस्तु*

प्र.6. सिद्धार्थ किस वंश से संबंधित थे ?

*उ.- शाक्य वंश*

प्र.7- तथागत बुद्ध का जन्म कब हुआ था ?

*उ.- 563 ई.पू.*

प्र.8- राजकुमार सिद्धार्थ का विवाह किससे हुआ ?

*उ.-यशोधरा से*

प्र.9- सिद्धार्थ-यशोधरा के पुत्र का नाम क्या था?

*उ.- राहुल*

प्र.10- सिद्धार्थ द्वारा गृहत्याग का मूल कारण क्या था ?

*उ.- शाक्य-कोलिय(निषाद) वंश के बीच युद्ध को टालना*

प्र.11- सिद्धार्थ द्वारा गृह त्याग के समय आयु कितनी थी ?

*उ.- 29 वर्ष*

प्र.12. सिद्धार्थ को राज्य सीमा से बाहर छोड़कर आने वाला नौकर का नाम क्या था ?

*उ.- छन्न*

प्र.13. गृह त्याग के बाद सिद्धार्थ ने क्या निश्चय किया ?

*उ.- ज्ञान प्राप्ति का*

प्र.14- सिद्धार्थ ने ब्राह्मण सन्यासियों का साथ क्यों छोड़ दिया ?

*उ.- क्योंकि उनका ज्ञान अपूर्ण* *काल्पनिक था*

प्र.-15- सिद्धार्थ द्वार शरीर को अत्यधिक कष्ट का क्या परिणाम निकला ?

*उ.- शरीर बेहद कमजोर हो गया*

प्र.16- पाँच सन्यासियों के नाम, जो सिद्धार्थ से नाराज होकर चले गये ?

*उ.- कौंडनय, भदिय, वज्ज, अस्सजि, महानाम*

प्र.17- जीर्ण शरीर लिए सिद्धार्थ को भोजन किसने खिलाया ?

*उ.- सुजाता ने*

प्र.18- अंत में सिद्धार्थ को कहाँ ज्ञान प्राप्त हुआ ?

*उ.- बोधि वृक्ष के नीचे*

प्र.19. ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ क्या कहलाये ?

*उ.- बुद्ध*

प्र.20- बुद्ध का अर्थ क्या है ?

*उ.-राग,द्वेष,मोह से ऊपर उठा पूर्ण ज्ञानी पुरूष*

प्र.21. बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति का उद्देश्य क्या था ?

*उ.- मनुष्य के दु:ख व अंधविश्वास दूर करना*

प्र.22. बुद्ध ने प्रथम उपदेश किसे दिया ?

*उ.- पाँच नाराज सन्यासियों को*

प्र.23- त्रिशरण क्या है?

*उ.- मैं बुद्ध की शरण में जाता हूँ, मैं धम्म की शरण में जाता हूँ, मैं संघ की शरण में जाता हूँ।*

प्र.24. पंचशील क्या है?

*उ.-प्राणी हिंसा न करना, चोरी न करना, व्यभिचार न करना, निंदा न करना, शराब व मादक पदार्थों का सेवन न करना।*

प्र.25. आष्टांगिक मार्ग क्या है ?

*उ.-सम्यक दृष्टि,सम्यक संकल्प,सम्यक वाणी,सम्यक कर्मान्त,सम्यक आजीविका, सम्यक व्यायाम,सम्यक स्मृति,सम्यक समाधि*

प्र.26- मगध के किस सम्राट ने बुद्ध के धम्म को स्वीकार किया ?

*उ.- बिम्बिसार*

प्र.27- भिक्षुणी संघ की प्रथम सदस्या कौन थी ?

*उ.- महाप्रजापति गौतमी*

प्र.-28- बुद्ध ने किस वर्ण के लोगों को दीक्षा दी ?

*उ.-बिना किसी भेदभाव के सभी को*

प्र.29. संघदान हेतु प्रसिद्ध व्यक्ति कौन था ?

*उ.- अनाथपिण्डक*

प्र.30- पारलौकिक तत्वों पर बुद्ध के क्या विचार थे?

*उ.- आत्मा-परमात्मा,स्वर्ग-नरक को नहीं माना*

प्र.31- बुद्ध का महापरिनिर्वाण किस आयु में हुआ ?

*उ.-80 वर्ष*

प्र.32- महापरिनिर्वाण किस स्थान पर हुआ?

*उ.- कुशीनगर*

प्र.33- बौद्ध धर्म का सर्वाधिक प्रसार किस सम्राट के काल में हुआ?

*उ.- अशोक महान के काल में*

प्र.34- कलिंग युद्ध के बाद किसने अशोक को तलवार फेंकने पर मजबूर कर दिया ?

*उ.- बौद्ध भिक्खु उपगुप्त ने*

प्र.35- अशोक ने अपने पुत्र-पुत्री को किस देश में धम्म प्रचार हेतु भेजा ?

*उ.- श्रीलंका*

प्र.36- भारत विश्व गुरु कब कहलाता था?

*उ.- मौर्यकाल में*

प्र.37. विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षक कौन थे ?

*उ.- बौद्ध भिक्खु*

प्र.38. 'अत्त दीपो भव:' का अर्थ क्या है ?

*उ.- अपना दीपक स्वयं बनो*

प्र.39- विश्व का सर्वश्रेष्ठ धम्म ग्रंथ कौन सा है ?

*उ.- बुद्ध और उनका धम्म*

प्र.40- त्रिपिटक क्या है ?

*उ.- सुत्तपिटक, धम्मपिटक, विनयपिटक*

प्र.41- वेदों को मरुभूमि समान बंजर किसने कहा?

*उ.- तथागत गौतम बुद्ध ने*

प्र.42- सर्वाधिक प्राचीन मूर्तियाँ किसकी मिली है?

*उ.- बुद्ध की*

प्र.43- सर्वाधिक प्राचीन अवशेष किस धर्म से संबंधित है?

*उ.- बौद्ध धर्म से*

प्र.44- बुद्ध के उपदेश की भाषा कौन सी थी?

*उ.- पाली*

प्र.45- विश्व के कितने देशों में बौद्ध धर्म है?

*उ.- लगभग 56 देशों में*

प्र.46- सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में बौद्धों का प्रतिशत है?

*उ - 0.07%*

प्र.47- हाल ही में विश्व धर्म संसद द्वारा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म किसे चुना गया?

*उ.- बौद्ध धर्म को*

प्र.48- बौद्ध धर्म के मूल सिद्धांत क्या है ?

*उ.- सत्य, अहिंसा, स्वतंत्रता*

प्र.49- श्रीलंका के किस क्रिकेट खिलाड़ी ने बौद्ध धर्म अपनाया?

*उ.- सनथ जयसूर्या*

प्र.50- हिंदू राष्ट्र होने के बावजूद भी किस देश में बौद्धों की जनसंख्या तेजी से बढ रही है?

*उ.- नेपाल में*

प्र.51- राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले का जन्म दिवस कब मनाया जाता है ?

*उ.- 11 अप्रैल को*

प्र.52- जोतिबा फुले को ब्राह्मण मित्र की बारात से अपमानित हो क्यों लौटना पड़ा?

*उ.- शूद्र (माली) होने के कारण*

प्र.53- ज्योतिबा फुले ने शूद्रों के पिछड़ेपन का मूल कारण किसे माना?

*उ.- अशिक्षा को*

प्र.54- ज्योतिबा फुले की पत्नी का क्या नाम था ?

*उ.- सावित्री बाई फुले*

प्र.55- गुलामगिरी पुस्तक के लेखक कौन है ?

*उ.- ज्योतिबा फुले*

प्र.56- सावित्री बाई फुले का जन्मदिवस कब मनाया जाता है ?

*उ.- 3 फरवरी को*

प्र.57- ज्योतिबा फुले ने महाराष्ट्र में शूद्र और महिलाओं हेतु कितने विद्यालय खोले ?

*उ.- 18*

प्र.58- देश की प्रथम महिला शिक्षिका कौन थी?

*उ.- सावित्री बाई फुले*

प्र.59- सावित्री बाई पर ब्राह्मण कीचड़ क्यों फेंकते थे?

*उ.- क्योंकि वे लड़कियों को पढाने को पाप मानते थे*

प्र.60- सत्य शोधक समाज की स्थापना किसने की ?

*उ.- ज्योतिबा फुले ने*

प्र.61- भीमा कोरेगाँव युद्ध कब हुआ ?

*उ.- 1 जनवरी, 1818 को*

प्र.62- भीमा कोरेगाँव युद्ध किन-किन के मध्य हुआ?

*उ.- पेशवा(ब्राह्मण) और महार बटालियन के मध्य*

प्र.63- भीमा कोरेगाँव युद्ध में विजयी कौन हुआ?

*उ.महार बटालियन*

प्र.64- पेशवा के 25000 सैनिकों के मुकाबले कितने महार सैनिक लड़े?

*उ.-500*

 प्रश्न 65- डॉ अाम्बेडकर का जन्म कब हुआ था ?

*उत्तर- 14 अप्रैल 1891*

प्रश्न 66- डॉ अम्बेडकर का जन्म कहां हुआ था ?

*उत्तर- मध्य प्रदेश में इंदौर की महू छावनी में*

प्रश्न 67- डॉ.अाम्बेडकर के पिता का नाम क्या था ?

*उत्तर- रामजी सकपाल* 

प्रश्न 68- डॉ. आम्बेडकर की माता का नाम क्या था ?

*उत्तर- भीमा बाई*

प्रश्न69- डॉ. आम्बेडकर के पिता का क्या करते थे ?

*उत्तर- सेना में सूबेदार* 

प्रश्न 70- डॉ. अम्बेडकर की माता का देहांत कब हुआ था ?

*उत्तर-1896*

प्रश्न 71- डॉ. अम्बेडकर की माता के देहांत के वक्त उन कि आयु क्या थी ?

*उत्तर- 5 वर्ष*

प्रश्न72- डॉ. अम्बेडकर किस जाति से थे ?

*उत्तर- महार जाति*

प्रश्न 73- महार जाति को कैसा माना जाता था ?

*उत्तर- अछूत (निम्न वर्ग )*

प्रश्न74- डॉ अम्बेडकर को स्कूल में कहां बैठाया जाता था?

*उत्तर- कक्षा के बाहर*

प्रश्न 75- डॉ.अम्बेडकर को स्कूल में पानी कैसे पिलाया जाता था ?

*उत्तर- ऊँची जाति का व्यक्ति ऊँचाई से पानी उनके हाथों पर डालता था*

प्रश्न 76- डॉ.आंबेडकर का विवाह कब और किस से हुआ ?

*उत्तर- 1906 में रमाबाई से*

प्रश्न 77- डॉ.आंबेडकर ने मैट्रिक परीक्षा कब पास की ?

*उत्तर- 1907 में*

प्रश्न 78- भारत में कॉलेज में प्रवेश लेने वाला पहला अस्पृश्य छात्र कौन था?

*उत्तर- डॉ.आंबेडकर*

प्रश्न 79- महाराजा गायकवाड़ ने डॉ अंबेडकर को पढ़ने कहां भेजा?

*उत्तर- कोलंबिया विश्व विद्यालय न्यूयॉर्क अमेरिका भेजा*

प्रश्न 80- डॉ.आंबेडकर अमेरिका कब गये ?

*उत्तर- 1913*

प्रश्न 81- बैरिस्टर के अध्ययन के लिए बाबा साहब कहां और कब गए ?

*उत्तर- 11 नवंबर 1917 को लंदन में*

प्रश्न 82- बड़ौदा के महाराजा ने डॉ. आंबेडकर को अपने यहां किस पद पर रखा? 

*उत्तर- सैन्य सचिव पद पर*

प्रश्न 83- छात्रवृति के बदले डॉ.आंबेडकर ने बड़ौदा नरेश की सेवा का अनुबंध कितने वर्ष का किया था?

*उत्तर- 10 वर्ष का*

प्रश्न-84 डॉ.आंबेडकर ने कितने दिन नौकरी की?

*उत्तर-मात्र 11 दिन*

प्रश्न 85- बाबा साहब ने सैन्य सचिव पद को क्यों छोड़ा?

*उत्तर- जातीय भेदभाव से परेशान होकर*

प्रश्न 86- बड़ौदा रियासत में बाबा साहब कहां ठहरे थे?

*उत्तर- पारसी सराय में*

प्रश्न 87- नौकरी छोड़ डॉ अंबेडकर ने क्या संकल्प लिया?

*उत्तर- जब तक इस अछूत समाज की कठिनाइयों को समाप्त न कर दूं, चैन से नहीं बैठूंगा*

प्रश्न 88- डॉ. अंबेडकर ने 1920 में कौन सी पत्रिका निकाली?

*उत्तर- मूक नायक*

प्रश्न 89- बाबासाहेब वकील कब बने?

*उत्तर- 1923 में*

प्रश्न 90- डॉ.अंबेडकर ने वकालत कहां शुरु की ?

*उत्तर- मुंबई हाई कोर्ट से*

प्रश्न 91- डॉ. अंबेडकर ने अपने अनुयायियों को क्या मुख्य संदेश दिया? 

*उत्तर- शिक्षित बनो,संघर्ष करो, संगठित रहो*

प्रश्न 92- बाबा साहब ने बहिष्कृत भारत का प्रकाशन कब आरंभ किया?

*उत्तर- 3 अप्रैल 1927*

प्रश्न 93- बाबासाहेब लॉ कॉलेज के प्रोफ़ेसर कब बने ?

*उत्तर- 1928 में*

प्रश्न 94- बाबासाहेब मुंबई में साइमन कमीशन के सदस्य कब बने ?

*उत्तर- 1928 में*

प्रश्न 95- बाबा साहेब द्वारा विधानसभा में महार वेतन बिल कब पेश हुआ ?

*उत्तर- 14 मार्च 1929*

प्रश्न 96- काला राम मंदिर में अछूतों के प्रवेश के लिए आंदोलन कब किया गया?

*उत्तर- 03 मार्च 1930*

प्रश्न 97- मैक्डॉनाल्ड का सांप्रदायिक पंचाट कब लागू हुआ ?

*उत्तर- 1932*

प्रश्न 98- पूना पैक्ट किस- किस के बीच हुआ ?

*उत्तर- डॉ. आंबेडकर और महात्मा गांधी*

प्रश्न 99- अछूतों को मिले अधिकारों के विरोध में गाँधी ने अनशन क्यों किया?

*उत्तर- अपना वर्चस्व बनाये रखने को*

प्रश्न 100- महात्मा गांधी के जीवन की भीख मांगने बाबा साहब के पास कौन आया ?

*उत्तर- कस्तूरबा और कांग्रेसी नेता*

प्रश्न-101- डॉ.आंबेडकर पूना पैक्ट हेतु सहमत क्यों हुए?

*उत्तर- मानवता के लिए*

प्रश्न 102- डॉ.अम्बेडकर को गोल मेज कॉन्फ्रंस का निमंत्रण कब मिला?

*उत्तर- 6 अगस्त 1930*

प्रश्न 103- पूना समझौता कब हुआ ?

*उत्तर- सितम्बर 1932*

प्रश्न104- दलित प्रतिनिधि के रूप में तीनों गोलमेज सम्मेलनों में शामिल होने वाला एकमात्र नेता कौन था?

*उत्तर- डॉ.आंबेडकर*

प्रश्न 105- "मैं हिंदू धर्म में पैदा हुआ, लेकिन हिंदू रहकर मरूँगा नहीं" कथन किसका है ?

*उत्तर- डॉ.आंबेडकर का*

प्रश्न 106- डॉ. अम्बेडकर को सरकारी लॉ कॉलेज का प्रधानचार्य कब नियुक्त किया गया ?

*उत्तर- 13 अक्टूबर 1935 को*

प्रश्न 107- मुझे पढे लिखे लोगोँ ने धोखा दिया, ये शब्द बाबा साहेब ने कहां कहे थे ?

*उत्तर- आगरा में 18 मार्च 1956 को* 

प्रश्न 108- बाबा साहेब के व्यक्तिगत सहायक कौन थे?

*उत्तर- नानकचंद रत्तु*

प्रश्न 109- बाबा साहेब ने अपने अनुयाइयों से क्या कहा था?

*उत्तर- इस कारवां को मैं बड़ी मुश्किल से यहाँ तक लाया हूँ।*

*इसे आगे नहीं ले जा सकते तो पीछे मत जाने देना।*

प्रश्न 110- देश के पहले कानून मंत्री कौन थे?

*उत्तर- डॉ. अम्बेडकर*

प्रश्न 111- स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना किस ने की?

*उत्तर- डॉ. अम्बेडकर ने*

प्रश्न 112- डॉ.अंबेडकर ने भारतीय संविधान कितने समय में लिखा ?

*उत्तर- 2 साल 11 महीने 18 दिन में* 

प्रश्न 113- डॉ. अम्बेडकर ने बौद्ध धर्मं कब और कहा अपनाया?

*उत्तर- 14 अक्टूबर 1956, दीक्षा भूमि, नागपुर*

प्रश्न 114- डॉ. अम्बेडकर ने बौद्ध धर्मं कितने लोगों के साथ अपनाया ?

*उत्तर- लगभग 14 लाख*

प्रश्न 115- राजा बनने के लिए रानी के पेट की जरूरत नहीं,तुम्हारे वोट की जरूरत है, ये शब्द किस के है?

*उत्तर- डॉ.अम्बेडकर के*

प्रश्न 116- डॉ. अम्बेडकर के द्वारा लिखित बौद्धों का मानक ग्रंथ कौन सा है?

*उत्तर- द बुद्धा एंड हिज धम्मा*

प्रश्न 117- डॉ.आंबेडकर को भारत रत्न से कब सम्मानित किया गया ?

*उत्तर- 1990*

प्रश्न 118- बाबा साहेब ने किस राजनैतिक पार्टी का गठन किया?

*उत्तर- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया*

प्रश्न 119- बाबा साहब ने कितनी प्रतिज्ञाएं की ?

*उत्तर- 22*

प्रश्न 120- भारतीय संविधान निर्माता किसे माना जाता है ?

*उत्तर- डॉ.अंबेडकर को*

प्रश्न 121- डॉ. आंबेडकर ने कौन कौन सी डिग्री हासिल की?

*उत्तर- एम. ए , पीएच.डी.,(कोलम्बिया ) डी.एससी.,(लंदन) एल. एल. डी., (कोलम्बिया)*

*डी.लिट.(उस्मानिया ) बार. अंट. ला.(लंदन)*

प्रश्न 122- डॉ.आंबेडकर ने महाड़ जल सत्याग्रह कब किया ?

*उत्तर- 1927*

प्रश्न 123- डॉ.आंबेडकर ने मनुस्मृति का दहन कब किया ?

*उत्तर- 25 दिसंबर, 1927*

प्रश्न 124- माता रमाबाई का निधन कब हुआ ?

*उत्तर- 1935 में*

प्रश्न 125- "पाकिस्तान अथवा भारत का विभाजन" पुस्तक डॉ. आॆबेडकर ने किसे समर्पित की ?

*उत्तर- माता रमाबाई को*

प्रश्न 126- हिंदू कोड बिल तैयार करने का श्रेय किसे है?

*उत्तर- डॉ.आंबेडकर को*

प्रश्न 127- डॉ.आंबेडकर ने अपना प्रथम गुरू किसे माना ?

*उत्तर- तथागत बुद्ध को*

प्रश्न 128- डॉ.आंबेडकर ने दूसरा गुरु किसे माना ?

*उत्तर- कबीर को*

प्रश्न 129- डॉ.आंबेडकर ने तीसरा गुरु किसे माना ?

*उत्तर- ज्योतिबा फुले को*

प्रश्न 130- बाबा साहेब का महा परिनिर्वाण कब हुआ ?

*उत्तर- 6 दिसंबर 1956*

प्रश्न 131- डा. अम्बेडकर ने अंतिम सांस कहा ली ?

*उत्तर- 26,अलीपुर रोड दिल्ली*

प्रश्न 132- डॉ.आंबेडकर का अंतिम संस्कार किस रीति से हुआ ?

*उत्तर- बौद्ध रीति से*

प्रश्न 133- डॉ.आंबेडकर के अनुयायी अभिवादन में क्या बोलते हैं?

*उत्तर- जय भीम-नमो बुद्धाय*

प्रश्न 134- डॉ.आंबेडकर किस उपनाम से प्रसिद्ध है ?

*उत्तर- बाबा साहब*

प्रश्न 135- डॉ.आंबेडकर को ज्ञान का प्रतीक किसने कहा ?

*उत्तर- कोलंबिया यूनिवर्सिटी*

प्रश्न136- "यदि डॉ.आंबेडकर हमारे देश में पैदा होते, तो हम उन्हें सूरज कहते" किसने कहा?

*उत्तर- बराक ओबामा*

प्रश्न 137- दक्षिण अफ्रीका का आंबेडकर किसे कहा जाता है ?

*उत्तर- नेल्सन मण्डेला*

प्रश्न 138- 14 अप्रैल,2019 को बाबा की कौनसी जयंती मनाई गयी ?

उत्तर-128वीं

प्रश्न 139- डॉ.आंबेडकर की विचारधारा पर चलने वाली राष्ट्रीय पार्टी कौनसी है?

*उत्तर- तथाकथित बहुजन समाज पार्टी*

प्रश्न 140- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है ?

*उत्तर- कु.मायावती

प्रश्न 141- धातु पर निर्मित विश्व का सबसे वजनदार ग्रंथ कौन सा है?

*उत्तर- बुद्ध और उनका धम्म*

प्रश्न 142- विश्व का सबसे वजनदार ग्रंथ बनाने वाले संगठन का नाम क्या है ?

*उत्तर- धम्मभूमि फाउंडेशन, पलवल*

प्रश्न 143- भारतीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है ?

*उत्तर- उक्त तिथि को संविधान लागू होने के कारण*

प्रश्न 144- गुरु रविदास जयंती कब मनाई जाती है?

*उत्तर- 14 फरवरी को*

प्रश्न 145- विश्व महिला दिवस कब मनाया जाता है?

*उत्तर- 8 मार्च को*

प्रश्न 146- मान्यवर कांशीराम का जन्मदिन कब मनाया जाता है ?

*उत्तर- 15 मार्च को*

प्रश्न 147- संविधान दिवस कब मनाया जाता है?

*उत्तर- 26 नवंबर को*

प्रश्न 148- विश्व में सर्वाधिक प्रतिमायें किस महापुरुष की है?

*उत्तर- डॉ.आंबेडकर की*

प्रश्न 149- भारत में किस महापुरुष के नाम पर सर्वाधिक संगठन पंजीकृत है?

*उत्तर- डॉ.आंबेडकर के नाम पर*

प्रश्न 150- बाबा साहब के अनुयायियों का परम कर्तव्य क्या है?

*उत्तर- मिशन को आगे बढाना....!*

अगर आप को अच्छा लगा हो,तो दूसरों को जरूर भेजे.........

          *चौ.लौटनराम निषाद*



  आप सभी से निवेदन है कि यह पोस्ट पूरा पढ़ें

  आपको सही लगे तो आगे भेजें


*बौद्ध पद्धति से विवाह ...*


*न फेरे, न हवन, न सिंदूर, न देववाणी में मंत्र बल्कि आम जन की भाषा  a प्रतिज्ञापन, नि:शुल्क साथ में प्रमाण पत्र*


*1.फेरे क्यों नहीं?*


"सात फेरों का रहस्य का खुलासा करते हुए डॉ. आंबेडकर लिखते हैं। आर्यों में एक ऐसा वर्ग था जिन्हें देव कहा जाता था जो पद और पराक्रम में श्रेष्ठ माने जाते थे। ये देव आर्य स्त्रियों के साथ पूर्वस्वादन को अपना आदेशात्मक अधिकार समझने लगे थे। स्त्री का उस समय तक विवाह नहीं हो सकता था जब तक की वह पूर्व स्वादन के अधिकार से मुक्त नहीं कर दी जाती थी। तकनीक भाषा में से अवदान कहते हैं। वधु का भाई कहता था कि यह कन्या (उसकी बहन) अग्नि के माध्यम से आर्यमान को अवदान अर्पित करती है। आर्यमान इस पर अपना अधिकार छोड़ दें और वर के अधिकार को बाधित ना करें। इस अवदान के पश्चात अग्नि की प्रदक्षिणा होती है जो सप्तपदी कहलाती है। इसके पश्चात विवाह संबंध वैध और उत्तम माना जाता है। सप्तपदी इस बात का प्रतीक है कि देव ने कन्या पर से अपना पूर्वाधिकार त्याग दिया है और अवदान से संतुष्ट है। यदि देव वर और कन्या को सात पग चलने देते हैं तो यह समझा जाता था कि देवों को मुआवजा स्वीकार है और उसका अधिकार समाप्त हो गया है और कन्या दूसरों की पत्नी बन सकती है। सप्तपदी प्रत्येक विवाह में आवश्यक थी। यह इस बात का द्योतक है कि ऐसी अनैतिकता देवों और आर्यों में किस हद तक मौजूद थी।

(बाबा साहब डॉ अंबेडकर संपूर्ण वांग्मय खंड 8 पृष्ठ 303-304, खंड 7 पृष्ठ 38)"


*2.सिंदूर क्यों नहीं?*


"मुगल आक्रमणकारी भी अपने साथ औरतें लेकर नहीं आए। वह विजेता थे ऐसी दशा में उन्होंने हिंदु युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। आर्य ब्राह्मणों ने तत्कालीन उत्पन्न परिस्थिति का सामना करने के लिए कम उम्र की बालिकाओं के माथे पर विवाह के प्रतीक चिह्न के रूप में सिंदूर को स्थान दिया। इस प्रकार बाल विवाह प्रथा का जन्म हुआ। मुगल किसी विवाहित स्त्री के साथ छेड़खानी नहीं करते थे। उन्हें जब यह पता चल गया कि जिस युवती के माथे पर सिंदूर लगा है वह विवाहिता है तो वह उसे बिल्कुल स्पर्श नहीं करते थे। आज जब भारत स्वतंत्र हो चुका है हमारे सामने ना अंग्रेज है ना आक्रमणकारी मुगल फिर इस सिंदूर प्रथा का क्या औचित्य?"


*3.हवन क्यों नहीं?*


"खाने-पीने की चीजों को जलाना कहाँ का औचित्य है। यह सभी जानते हैं।


सत्यशोधक समाज द्वारा प्रतिपादित विवाह पद्धति राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले ने 1876 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की। सत्यशोधक समाज के माध्यम से ज्योतिराव फूले ने ऐसी विवाह पद्धति का निर्माण किया जिसमें कम से कम समय और पैसे में विवाह संपन्न हो। क्योंकि उन्हें इस बात का ज्ञान था कि उनका मूलनिवासी बहुजन समाज गरीबी से लाचार है। साक्षी समाज के लोग अग्नि नहीं, ना मंत्र, ना देववाणी की। यहाँ तो आमजन की भाषा में वर-वधू प्रतिज्ञा पत्र पढ़ते हैं।


सत्यशोधक समाज के माध्यम से 25.9.1873 को पूणे के सीताराम और राधाताई व दूसरा विवाह 7.5.1876 को पुणे में ही ज्ञानोबा कृष्णा और काशीबाई के बीच हुआ। ब्राह्मणों को पता चला तो खलबली मच गई। ब्राह्मणों ने घोषणा कर दी कि सत्यशोधक समाज धर्म और देशद्रोही है। ब्राह्मण वर वधु के माँ-बाप को उनके कुल के नाश का भय दिखाने लगे। गुंडों से धमकियां दिलवाई और गुंडों ने चेतावनी दी कि यदि वह विवाह सत्यशोधक समाज के नियम के अनुसार हुआ तो उन्हें पूरे गांव से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। कृष्णा डर के मारे ज्योतिराव के पास गया और ज्योतिराव फुले ने विवाह अपने घर पर संपन्न कराया।

पूना के ब्राह्मण पुरोहितों ने चंदा इकट्ठा करके मुकदमा कर दिया। न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि दूसरी जातियों के लोग ब्राह्मण पुरोहितों के बिना विवाह कर सकते हैं। इस कानूनी निर्णय से महाराष्ट्र को नई धार्मिक दृष्टि मिली और धर्म के नाम पर ब्राह्मणों द्वारा की जा रही लूटपाट बंद होने लगी।


*बौद्ध विवाह पद्धति*


बौद्धिस्ट विवाह संस्कार में किसी धम्मचारी द्वारा वर वधु को त्रिशरण और पंचशील ग्रहण कराया जाता है,

इस पद्धति से

विवाह में वर-वधू को प्रमाण पत्र भी दिया जाता है प्रतिज्ञापन के तुरंत बाद वर-वधू एक दूसरे के गले में फूलों की माला डालते हैं उपस्थित जनसमूह वर-वधू पर फूलों की वर्षा करता है,और मंगल कामनाओं के साथ बिना किसी ढोंग और कर्मकांड के शादी संपन्न होती है...

         

इन विदेशी आर्यों द्वारा हमारे मूलनिवासी समाज पर कितने अत्याचार किये हैं और कर रहे हैं ये बात जग जाहिर है  और हम लोग जानकर भी अंजान बने हैं ....


*जानिए परम्परा और उनका सच*----------- *आज से 2000- 2500 BC  पूर्व में जब हथियार बंद आर्य अरबी घोड़ो पर बैठ कर भारत पर हमला किया था।*  

👉🏾 *आर्य अपने साथ मे अपनी औरतो को नही लाये थे।।*  

👉🏾 *आर्यो की सता स्थापित हो जाने पर भारत के मूलनिवासियो की ओरतों को जबरदस्ती छीन कर उनके हाथ पैर बांध कर घोड़े पर बैठ कर पीछे घसीटते हुए ले जाते थे।*  

👉🏾 *अगर किसी मूलनिवासी अपनी बीवी, बहन, बेटी को बचाने की कोशिश करता तो उसे मौत के घाट उतार दिया था।और उसके खुन को  औरत के सिर पर डाल कर यह अहसास दिलाते उसको बचाने वाला अब कोई नही रहा।*  

👉🏾 *औरत अपने बचाव में खून से लथपथ और जख्मी भी हो जाती थी। बाद में उसके जख्मो को सुखाने के लिए आर्यो द्वारा हल्दी का इस्तेमाल किया जाता था।*  

👉🏾 *औरत या लड़की के कान, नाक, में छेद कर देते थे और गले मे एक तरह का निशान बांध देते थे, ताकि कोई ओर आर्य उसे फिर से ना छीन कर ले जाये।। साथ ही नाक कान में छेद से पीड़ा के कारण औरत या लड़की 20- 25 दिनों तक विरोध न कर पाएं।।*  

👉🏾 *हर आर्य कबीले वाला उठा कर लायी गयी औरत का एक निशान रखता था, जैसे किसी कबिले वाले का नाक में छेद , किसी का कान में छेद, किसी का गले मे विशिष्ट निशान, या हाथो में विशेष कड़ा या हथकड़ी, या पैरो में विशेष कड़ा।।*  

👉🏾 *कान और नाक छेद से यह पता चलता था कि ये औरत या लडक़ी पहले से ही किसी आर्य की सम्पति हैतथा उस कबिले की अमानत है।*  

👉🏾 *धीरे धीरे ज्यो -ज्यो कबिले बढ़ते गए तो एक ही औरत के ये दो दो तीन तीन निशान के तौर पर करने लगे।*   

👉🏾 *घोड़े पर बैठ कर आने का मतलब जबरदस्ती लडकी या औरत को उठाकर ले जाना था। ये कई सालो तक चलता रहा।*  

👉🏾 *धीरे धीरे कई सालों में  भारत के मूलनिवासी ये समझने लगे और यदि कोई आर्य घोड़े पर बैठ कर कोई आर्य किसी औरत या लड़की को ले जाता तो भारतीय लोग रजामंदी से शादी करने लगे।  ये उस समय का इतिहास है।*  

👉🏾 *और आज भी उन घटनाओं को परंपरा मैं बदल दिया गया और प्रथा बन गयी। जिसका बहुत से लोगो को नही मालूम नही।*  

👉🏾 *अब खून की जगह मांग सिर में सिंदूर, हाथो में हथकड़ियों  की जगह चुडिया और पैरो में बेड़ियों की जगह कड़े, दुल्हन को मेहंदी की रस्म और लाल साड़ी या लाल कपड़ो का पहनना का मतलब खून से लथपथ शरीर का अहसास , दुल्हन को हल्दी से मलना जख्मो को ठीक करने का अहसास।*  

👉🏾 *कान ओर नाक मे आभूषण और गले मे मंगलसूत्र का मतलब ये किसी कि अमानत है।।*  

👉🏾 *आज पूरी दुनिया मे सिर्फ भारत ही इस देश है जंहा औरतो या लड़कियों के कान नाक में छेद हाथो में चुडिया या कड़े , पैरो में कड़े, मांग में सिंदूर, गले मे मंगलसूत्र पहना जाता है।।।*  

👉🏾 *आज घोड़े पर बैठ कर तोरण मारना उसी प्रथा का एक हिस्सा है।।*  

👉🏾 *और अधिकतर लोग सिर्फ संस्कारो , रस्मो, परम्पराओ के नाम पर आगे बढ़ा रहे है।*  

👉🏾 *उन्ही आर्यो की संतानों ने इसे नया रूप दे दिया गया है। और बढ़ चढ़ कर बोलते है कि नाक ,कान छेदने से दिमाग विकसित होता है।*  

👉🏾 *यदि ऐसा होता तो सिर्फ भारत की औरतें ही पूरी दुनिया मे वैज्ञानिक या विज्ञान के क्षेत्र में  आगे होती।*  

👉🏾 *कभी किसी भारतीय ने औरतो के साथ हो रहे इस परम्पराओ के नाम पर शारीरिक शोषण को दूर नही किया गया। क्योंकि मूलनिवासी भारतीयों की इन परम्पराओ के नाम पर मानसिक गुलाम बना दिया गया कि वो सोच भी नही सके।।*  

👉🏾 *लिखने को और भी बहुत कुछ है अब समझना आपको है।*  🤔 *सोचो--------- सोचना जुर्म नही है*  🤔 *जागो भारतीयों जागो* 🤔*


और आज हम इन  पाखंदी आर्यों द्वारा बनाये गए व्यर्थ के रीति -रीवाजों को ढो कर इस मनू वादी व्यवस्था को और मजबूत करने का काम कर रहे हैं .........तो जागो मूलनिवासियो जागो व्यर्थ के रीति -रीवाजों को त्यागो 


चलो बुद्ध की ओर

नमोबुद्धाय जय भीम


बुध्द ने हमको ज्ञान दिया है
और भक्म ने दिया है जीवन

जीवन सारा अर्पण करके
बौध्द धर्म का धर्म बताकर

पाखंडवाद को दूर भगाया
जातिवाद को खत्म कराया

मानव को मानव बतलाया
और समानता का हक़ दिलवाकर

बुध्द ने हमको ज्ञान दिया है
और भीम ने दिया है जीवन।।।।

No comments:

Post a Comment